






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2025। सुबह श्रीडूंगरगढ़ की पूर्वी व दक्षिणी दिशा में बरसात हुई व रीड़ी में मामूली ओले भी गिरे। शाम को क्षेत्र की उत्तरी दिशा में बरसात के साथ ओले गिरे है। सीमावर्ती गांव लोढेरा व डेलवां ओले गिरे है। वहीं बीझांसर में बरसात हुई है। पुनरासर में भी हल्की बरसात हुई है। बता देवें प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और कल भी मौसम बरसात का रहने की संभावना विभाग ने जताई है। बता देवें लूणकरणसर और सरदारशहर के इलाकों में भी भारी ओले गिरे है। बीकानेर से रायसर में भारी बरसात हो रही है। लूणकरणसर के डेलाना बड़ा में जबरदस्त बरसात के साथ ओले गिरे है। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें:- https://fb.watch/y1uys3ndp4/









