






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2025। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक पूर्व जिला फूड इंस्पेक्टर हनुमान प्रसाद ज्याणी की अध्यक्षता में शुक्रवार को छात्रावास में आयोजित की गई। बापेऊ के दिवंगत देदाराम ज्याणी की स्मृति में उनके पुत्र हनुमानप्रसाद ज्याणी ने बालिका छात्रावास में कमरा निर्माण की घोषणा की एवं लागत राशि मैनेजमेंट को भेंट की। वहीं लखासर की दिवंगत रामीदेवी धर्मपत्नी दिवंगत सरदाराराम खिलेरी की स्मृति में उनके पुत्र ठाकरराम, चेतनराम, मुलाराम खिलेरी ने बालिका छात्रावास में 1 लाख रुपये के सहयोग की घोषणा की। सुशील सेरडिया ने आय-व्यय एवं छात्रावास में चल रहें विकास कार्यो की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। समिति के निर्देशन में 2 वर्ष में लगभग 2 करोड़ 25 लाख रुपये की आय-व्यय का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। समाज एवं छात्रावास की शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक में केशुराम कस्वां, श्रवणराम जाखड़, लक्ष्मणराम खिलेरी, नेताराम गोदारा, चांदराम चाहर, कानाराम तरड़, किशनाराम गोदारा, कोडाराम भादू, डॉ विवेक माचरा, हेतराम जाखड़, शंकरलाल जाखड़, ओमप्रकाश भादू, गणेश पोटलिया, जसवीर सारण, हरिराम सारण, भंवरलाल खिलेरी, रामचंद्र गोदारा, प्रभुदयाल जाखड़, रामेश्वरलाल गोदारा, हुक्माराम कस्वां, रामेश्वरलाल सारण, डूंगरराम गोदारा, हंसराज गोदारा, गोपाल खिलेरी, गोपालराम गोदारा, दीपाराम खिलेरी, प्रकाश खिलेरी, जैसाराम कुलड़िया, रामचन्द्र गीला, हेतराम राहड़, रामकिशन गावड़िया, ओमप्रकाश, मालाराम रेवाड़, हरलाल भाम्भू, रामनिवास गोदारा, जगदीश कस्वा, हरिराम पुनियाँ सहित गणमान्यजन उपस्थित रहें। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया।




