






युवती ने लगाया फांसी का फंदा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। फुलदेसर निवासी रामस्वरूप विश्नोई ने पुलिस को बताया कि मानसिक रूप से बीमार उसकी पुत्री 17 वर्षीय पूजा ने शनिवार को घर में ही फांसी लगा ली। पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच एएसआई रामनिवास को दी है।
कीटनाशक के असर से बुजुर्ग की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जसरासर थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने कीटनाशक के असर से प्राण गवां दिए। कुचौर की अगुणी रोही निवासी जगदीश पुत्र मोखराम बिश्नोई ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई रामकुमार रविवार को सुबह करीब 11 बजे उसके खेत में स्प्रे कर रहा था। हवा तेज होने के कारण स्प्रे के असर से उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे और ईलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया व मामले की जांच थानाधिकारी संदीप कुमार को दी गई है।
स्प्रे के असर से किसान ने गवांई जान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशनोक थाना क्षेत्र में एक ओर किसान ने स्प्रे के असर से प्राण गवां दिए। देशनोक निवासी गोविंदसिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब 5.30 बजे 43 वर्षीय मदनसिंह अपने खेत में स्प्रे कर रहा था। स्प्रे चढ़ने के कारण परिजन उसे पीबीएम ले गए जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुत्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया व मामले की जांच कार्यवाहक थानाधिकारी चरणसिंह करेंगे।



