






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मार्च 2025। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा प्रदेश भर में 45 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सीबी यादव ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, आरजीपीआरएस प्रभारी जयंती भाटिया, रीना वाल्मिकी के अनुमोदन पर दो वर्ष के लिए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। आरजीपीआरएस के प्रदेश महासचिव व बीकानेर संभाग के प्रभारी विमल भाटी ने बताया कि बीकानेर जिलाध्यक्ष ग्रामीण के पद पर हरिराम बाना की नियुक्ति की गई है। वहीं बीकानेर शहर में नंदलाला जावा को जिम्मेदारी दी गई है। भाटी ने बताया कि बाना का लगातार ये दूसरा कार्यकाल होगा। नियुक्ति के साथ ही अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता व नेता बाना को बधाई दे रहें है। बाना ने बताया कि वे संगठन की रीति नीति के साथ पूरी निष्ठा से अपनी सेवाएं देंगे। बता देवें प्रदेश भर में 45 जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां की गई है।



