






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मार्च 2025। चैक अनादरण के मामले में एक वारंटी ज्वैलर्स को सेरूणा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। लाखों रूपए के चैक अनादरण का मामला वर्ष 2020 से श्रीडूंगरगढ़ एसीजेएम न्यायालय में दर्ज है। कोर्ट ने आरोपी सोनगिरी कुंआ निवासी हाल मुरलीधर व्यास कॉलोनी में रहने ज्वैलर्स बजरंग पुत्र मूलचंद सोनी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। सेरूणा थाना पुलिस के कांस्टेबल रामधन ने सोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले सम्मन जारी किये जाने के बावजूद न्यायालय में हाजिर नहीं होने के कारण गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।



