May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मार्च 2025। खेत में बनी ढाणी के छपरे में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर झूलते मिला है और सेरूणा पुलिस दल मौके पर पहुंच गया है। गांव बींझासर की रोही में अपने परिवार सहित खेत में रहने वाली 29 वर्षीय कालीदेवी पत्नी मन्नीराम खाती का शव अपने छपरे में रस्सी के फंदे पर झूलता मिला है। सूचना मिलने पर सेरूणा थाने के एएसआई पूर्णमल, कांस्टेबल गुलाब नमी, रामनिवास व पवन शर्मा मौके पर पहुंचे है। पुलिस ने विवाहिता के पीहर लूणकरणसर सूचना दी है। एएसआई पूर्णमल ने बताया कि परिजनों के आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।