May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवंबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ में वार्ड 27 कालूबास में आज कोरोना ने धावा ही बोल दिया है इस वार्ड में एक साथ 9 जने पॉजिटिव रिपोर्ट और 8 महिलाएं संक्रमित सामने आई है व एक पुरूष संक्रमित रिपोर्ट हुआ है। इस वार्ड में एक 42 वर्षीय पुरूष, व 60 वर्षीय महिला, 47 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय महिला, 66 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला, 73 वर्षीय महिला, 68 वर्षी महिला, 55 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुई है। इसी बास के जैन मंदिर के पास 38 वर्षीय पुरूष भी पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। मोमासर बास के वार्ड 8 में 43 वर्षीय महिला, वार्ड 6 में 17 वर्षीय युवक और एक 56 वर्षीय पुरूष, वार्ड 5 में 60 वर्षीय महिला, वार्ड 10 में 60 वर्षीय पुरूष पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। आड़सर बास के वार्ड 25 में 68 वर्षीय पुरूष, वार्ड 23 में 54 वर्षीय पुरूष और एक 55 वर्षीय पुरूष संक्रमित सामने आएं है। बिग्गा बास के वार्ड 16 में 61 वर्षीय पुरूष, वार्ड 11में 50 वर्षीय पुरूष पॉजिटिव रिपोर्ट हुए। वहीं वन विभाग नर्सरी से भी एक 37 वर्षीय पुरूष पॉजिटिव आया, गांव धीरदेसर पुरोहितान में 54 वर्षीय पुरूष पॉजिटिव रिपोर्ट हुआ है। नागरिकों से बार बार अनुरोध है क़ृप्या सचेत रहे सर्तक रहें व अपना व अपने परिवार का ख्याल रखें।