






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित क्षेत्र में कोरोना प्रसार लगातार तेजी से बढ़ रहा है। प्रशाशन द्वारा सीमित संख्या में सैम्पल लेने के बाद भी हर जांच के बाद कोरोना विस्फोट हो रहा है। ब्लाक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतोष आर्य ने बताया कि बुधवार को कस्बे में 45 सैम्पल लिए गए थे। इनमे आए 26 जने कोरोना पॉजिटिव आये हैं। इनके अलावा 1 जने ने बीकानेर जाकर सैम्पल दिया था वो भी पॉजिटिव रिपोर्ट हुवा है। गुरुवार को कुल 27 जने कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए हैं।



