May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-03-03 at 20.26.57

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मार्च 2025। एक बोलेरो कैंपर की टक्कर से एक बालिका की मौत हो गई और बालिका के नाना ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव नारसीसर निवासी 50 वर्षीय गोपालराम पुत्र दानाराम नायक इन दिनों कोलायत क्षेत्र के गांव मढ में रहते है। गोपालराम ने कोलायत थाने में मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि शनिवार को शाम करीब 6 बजे एक बोलेरो कैंपर ने अपनी गाड़ी को तेज व लापरवाही से लहराते हुए चलाते हुए उसकी दोहिती के टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल लखपतसिंह को दे दी है।