May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-03-03 at 20.50.01

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मार्च 2025। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा में सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ विधायक गृह विभाग पर बोले एवं गत सरकार पर आरोप लगाते हुए राज्य की कानून व्यवस्था गत सरकार के दौरान अत्यधिक बिगड़ने एवं एक साल में व्यवस्थाएं सुधरने की बात कही। इस दौरान सारस्वत ने एक वर्ष में राज्य में कानून व्यवस्था सुधारने का श्रेय मुख्यमंत्री को दिया एवं बजट में पुलिस व्यवस्था सुधारने के लिए किए गए प्रावधानों को गिनवाया। सारस्वत करीब 6 मिनिट तक विधानसभा में बोले एवं श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 4 लाख की आबादी बताते हुए गांवों में आपसी दूरी भी अधिक होने की जानकारी दी एवं थानों का क्षेत्रफल बहुत अधिक दूरी तक होने के कारण गांवों से थाने तक पहुंचने में देरी लगने की बात कही व श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक और पुलिस थाना खोलने की मांग की। सारस्वत ने क्षेत्र में अपराधों पर त्वरित कार्रवाही के लिए एक और पुलिस थाना स्वीकृत करने के साथ साथ प्रभावी पुलिसिंग के लिए श्रीडूंगरगढ़ एवं शेरूणा थाने में रिक्त पड़े पदों को तुरंत भरवाने मांग भी की। साथ ही सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ शहर में बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था की विस्तार से जानकारी देते हुए श्रीडूंगरगढ़ शहर के लिए यातायात शाखा खोलने की मांग भी की है।

आप भी नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर देखें सारस्वत के सोमवार को विधानसभा में बोलते हुए का वीडियो। – https://www.facebook.com/share/v/1D4cFfaG5o/