May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2025। बिजली बिलों पर प्रतिवर्ष मार्च में मिलने वाली पैनेल्टी छूट दिए जाने की मांग करते हुए युवा नेता डॉ विवेक माचरा ने सीएम के नाम ज्ञापन दिया। माचरा ने उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि प्रतिवर्ष मार्च में कृषि बिजली बिलों में किसानों को छूट दी जाती है। इस वर्ष अब तक छूट नहीं आई है, जिसे जारी करते हुए पैलेंटी को पूर्ण रूप से माफ करने की मांग की है। माचरा ने कहा कि किसान बिल में छूट का इंतजार कर रहें है और बिजली विभाग द्वारा बिल नहीं भरे जाने पर ट्रांसफार्मर उतारे जा रहें है। ऐसे में किसानों को बिलों में राहत दी जानी चाहिए। माचरा ने बीकानेर के विद्युत चीफ से बात करते हुए उन्हें मामले की जानकारी दी। वहीं उन्होंने मोमासर व बापेऊ में खराब ट्रांसफार्मर शीघ्र बदलवाने की मांग की। इस पर अधिकारी ने इसे नोट करने व शीघ्र ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन में लेखराम गोदारा सेरुणा, गिरधारी शर्मा, राकेश रिंटोड़, कैलाश चौधरी, नवरत्न मेघवाल, बनवारी गोदारा साथ रहें।