May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2025। चूहे मारने के जहर की कटोरी में भूलवश एक महिला ने दही खा लिया और महिला की ईलाज के दौरान मौत हो गई। गांव सोनियासर मिठिया निवासी 19 वर्षीय युवक ओमप्रकाश पुत्र लिछमणराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि उसकी माता 47 वर्षीय डाबली देवी ने 1 मार्च को भूल से जहर की कटोरी में दही खा लिया। जिससे तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पीबीएम ले गए। ईलाज के दौरान महिला ने सोमवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने बेटे की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।