






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2025। गांव सूडसर में लंबे समय से अतिक्रमण के खिलाफ आदेश की लंबित कार्रवाई को आज पुलिस के भारी जाप्ते की तैनाती के बीच प्रशासन द्वारा प्रारंभ किया गया है। यहां आम रास्ते पर अतिक्रमी द्वारा रोही सूडसर में खसरा नबंर 362 में 0.35 हेक्टेयर भूमि पर पट्टी गाड़कर तारबंदी कर, पक्का कमरा बना कब्जा कर लिया। जिसे अतिक्रमण मुक्त करवाया जा रहा है। क्रेन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है वहीं मौके पर तहसीलदार कुलदीप मीणा, उपतहसीलदार सूडसर विनोद कुमार मीणा, नायब तहसीलदार सुरजीत कुमार धायल, भू निरीक्षक जगदीश बैरवा, शंकरलाल जाखड़, कानूनगो सूडसर जयप्रकाश नारायण, पटवारी अजय मीणा, सीताराम नाई, तनुज कालेर, चंद्रशेखर व रामचंद्र मौजूद है। वहीं दूसरी ओर सेरूणा एसएचओ पवन शर्मा मय पुलिस जाप्ता व पुलिस लाइन बीकानेर से एक एएसआई के साथ 20 पुलिसकर्मी मौजूद है। गांव के अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए है। बता देवें ये अतिक्रमण 18 फरवरी को हटाया जाना था परंतु जाप्ता उपलब्ध नहीं होने की सूरत में इसे बुधवार को अंजाम दिया गया है।





