May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2025। गुरूवार 6 मार्च से 10 व 12 की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो रही है। पहली परीक्षा कक्षा 10 की सुबह 8.30 बजे प्रारंभ होगी। परीक्षाएं 6 मार्च से 9 अप्रैल तक आयोजित होगी। ऐसे में शिक्षाविद् राज सर ने परीक्षार्थियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स बताएं है, जो सभी बच्चे जरूर पढें व अभिभावक भी इन पर ध्यान देवें। राज सर ने कहा कि बच्चे परीक्षा समय से 30 से 45 मिनट पहले पहुंचे। बच्चे पारदर्शी पानी की बोतल साथ ले जा सकेंगे और किसी प्रकार की शंका होने पर बिना डरे विक्षक से पूछे।
परीक्षार्थियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स .
परीक्षा से पहले:-
1.परीक्षा वाले दिन से पहली रात सही समय पर सोएं।
2.पहली शाम को कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं का क्विक रिवीजन करें।
3.खुद को आश्वस्त करें कि आप को सब कुछ अच्छे से याद है ।( क्योंकि परीक्षा से पहले बच्चों को लगता है कि उन्हें कुछ याद नहीं जो कि एक मनोवैज्ञानिक प्रक्रिया है)
4.परीक्षा केंद्र से संबंधित सामान जैसे कि प्रवेश पत्र ,आधार कार्ड ,पेन ,पेंसिल आदि पहले दिन ही निर्धारित स्थान पर रखें ताकि किसी भी प्रकार की हड़बड़ी से बचा जा सके।
5.परीक्षा वाले दिन निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे ताकि उत्तेजना और नर्वसनेस पर काबू पाया जा सके।
अंग्रेजी परीक्षा के दौरान
1. उत्तरपुस्तिका में रोल नंबर सहित सारी औपचारिकताएं सबसे पहले करें।
2. अंग्रेजी प्रश्न पत्र के उत्तर सेक्शन के हिसाब से होते हैं। अतः एक सेक्शन के उत्तर एक क्रम में ही लिखें।
3. प्रत्येक उत्तर के सामने सही उत्तर नंबर दर्ज करें।
4. एक उत्तर से दूसरे उत्तर के बीच कम से कम एक अथवा दो लाइन का स्थान छोड़े।
5. अगर कुछ गलत हो जाए तो उसको सही ढंग से काट दें।
6. उतर देने से पहले प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि जल्दबाजी से होनी वाली गलतियों से बचा जा सके।
7.अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में पर्याप्त समय रहता है अतः किसी भी प्रकार की जल्दबाजी नहीं करें।
8.उत्तर साफ सुथरी हैंडराइटिंग में लिखें।
9.भाषा के पेपर में छोटी छोटी अशुद्धियों (Silly Mistakes) का बहुत महत्व होता है अतः ऐसी गलतियां करने से बचें यथा स्पेलिंग, टेन्स इत्यादि ।
10.बड़े उतर ( 80 शब्दों ) में महत्वपूर्ण बिंदुओं को रेखांकित(underline) करें।