






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2025। एक 14 वर्षीय किशोर अपने दोस्त से मिलने गांव पुनंदलसर से श्रीडूंगरगढ़ आया और यहां कालू रोड पर पिकअप की टक्कर से उसकी मौत हो गई। पुदंलसर निवासी मेघसिंह पुत्र प्रभुसिंह ने पुलिस को बताया कि उसका भाई 14 वर्षीय नगेंद्र सिंह पुत्र सुरेन्द्रसिंह मंगलवार दोपहर गांव से श्रीडूंगरगढ़ आया। वह रात करीब 8 बजे पैदल ही कालू रोड से घुमचक्कर की ओर आ रहा था। एक पिकअप गाड़ी ने लापरवाही से गाड़ी चलाकर उसे टक्कर मार दी। जिससे गंभीर घायलावस्था में उसे बीकानेर ले गए। जहां पीबीएम में पहुंचते ही उसकी मृत्यु हो गई। परिवादी ने पुलिस को चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की परिवाद दी है। हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने बुधवार सुबह पीबीएम पहुंच कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।



