






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2025। क्षेत्र के गांव माणकरासर में श्मशान भूमि व स्कूल के मैदान के ऊपर से सौर ऊर्जा विद्युत लाईन निकालने का ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंच कर एसडीएम उमा मित्तल को ज्ञापन दिया और बताया कि ग्राम गुसाईंसर के एक खेत सौर ऊर्जा प्लांट से गांव मणकरासर में स्थित जीएसएस तक विद्युत लाइन खड़ी की जा रही है। ठेकेदारों द्वारा खसरा नबंर 149 तादादी 0.6300 हैक्टेयर श्मशान भूमि की तारबंदी को तोड़कर अवैध रूप से प्रवेश कर पोल रोपने की कोशिश करने लगे जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। ये लाईन स्कूल के खेल मैदान से भी निकाली गई है जिस मैदान में गांव के बच्चे खेलते है। ग्रामीणों ने श्मशान व खेल मैदान से विद्युत पोल नहीं निकलने देने की मांग की। उपखंड अधिकारी ने ग्रामीणों से इस संबंध में जांच करवाने व पूरी रिपोर्ट लिए जाने का आश्वासन दिया।



