May 20, 2026
evee

आशीर्वाद बालाजी मंदिर में हो रहा भागवत ज्ञान कथा का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के वार्ड 32 में स्थित आशीर्वाद बालाजी मंदिर प्रांगण में 9 दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आशीर्वाद बालाजी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कथा में रामस्नेही संत संमुखदास जी महाराज द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है। कथा कलश यात्रा के बाद मंगलवार को प्रारंभ हुई और 12 मार्च को पूर्ण होगी। कथा के दूसरे दिन महाराज ने भगवान के 24 अवतारों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से पाप से मुक्ति के मार्ग खुल जाते है। कथा में संगीतमय भजनों का श्रवण कर श्रद्धालु आनंदित हुए। दोपहर 1 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित हुई कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आशीर्वाद मंदिर प्रांगण में हो रहा है भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन।

सरकारी स्कूल के पास धूम्रपान बेचते एक को पकड़ा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाने के हैड कांस्टेबल महेश कुमार ने सेरूणा के सरकारी स्कूल के पास बीड़ी, गुटका जर्दा बेचते हुए सेरूणा निवासी महावीर को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी से 1 बीड़ी बंडल, दो जर्दा, पांच तानसेन, 4 जर्दा पाऊच बरामद किए। मामले की जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को दी गई है।

शुक्रवार को आएंगे राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के सदस्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के सदस्य जस्टिस रामचंद्र सिंह झाला शुक्रवार को जयपुर से सड़क मार्ग से रवाना होकर दोपहर 1 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। इसके पश्चात सायं 4 बजे केंद्रीय कारागृह का निरीक्षण करेंगे। झाला रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। वे शनिवार को जिले के दो पुलिस थानों का निरीक्षण करेंगे। झाला रविवार दोपहर जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।