May 20, 2026
000000000

एक और मंदिर के ताले टूटे, ढाई किलो चांदी चोरी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निकटवर्ती नापासर कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित भैरूंनाथ मंदिर में मंगलवार देर रात चोरी हो गई। मंदिर ट्रस्टी नवल दैया पुत्र रेवंतराम दैया ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात चोर ने मंदिर के ताले तोड़कर ढाई किलो चांदी के छोटे बड़े 40 छत्र चोरी कर लिए है। बुधवार सुबह जब पुजारी लालचंद नाई मंदिर पहुंचे तो उन्हें मंदिर के ताले टूटे हुए मिले। चोरी की सूचना मिलने पर नापासर थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार दल के साथ मौके पर पहुंचे और बीकानेर से डॉग स्कॉवायड व एफएसएल की टीम को बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्कूल से लौटी शिक्षिका घर में बैड पर मृत मिली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक शिक्षिका स्कूल से लौटी और अगले दिन सुबह अपने घर के बैड पर मृत लेटी हुई मिली। करणी नगर, लालगढ़ निवासी विकास शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी भाभी 58 वर्षीय रीना शर्मा पत्नी धीरेन्द्र भास्कर सरकारी स्कूल में अध्यापिका थी। वे हमेशा की तरह मंगलवार शाम को स्कूल से लौटी। उसके बाद बुधवार सुबह ड्राईवर ने आकर देखा तो वे मृत अवस्था में बैड पर लेटी मिली। पुलिस ने देवर की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव को पीबीएम मोर्चरी रूम में रखवाया। मामले की जांच हैड कांस्टेबल रामावतार करेंगे।