May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मार्च 2025। फाल्गुन माह में श्याम भक्तों में जबरदस्त उत्साह व उल्लास का संचार हो जाता है। भक्त श्याम रंग में रंगे फुल व गुलाल से फाग खेलकर श्याम भजनों पर जमकर झूमते नजर आते है। घर घर फाग उत्सव के आयोजन हो रहें है। आड़सर बास में स्थित श्याम मंदिर में आगामी 6 दिन श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन होगा। आज 3.30 बजे श्रीराम मंदिर से बाबा का निशान लेकर श्रद्धालु निशान यात्रा निकालेंगे। शुक्रवार को मंदिर प्रांगण के निकट ही सजाए गए पांडाल मे श्रीकृष्ण भक्त चरित्र कथा का वाचन प्रारंभ होगा। तीन दिवसीय कथा में वृंदावन की किशोरी अंजली साध्वी कथा का वाचन करेंगी। 10 मार्च को मंदिर प्रांगण में लड्डू गोपाल संग होली का आयोजन होगा व इसी रात भव्य जागरण का आयोजन होगा। जागरण में गायक कलाकार यश मिश्रा प्रस्तुतियां देंगे। 11 मार्च को सुबह भंडारा होगा व शाम को झांकियां सजाकर नगर भ्रमण यात्रा निकाली जाएगी। वहीं बता देवें राधिका सत्संग मंडली द्वारा 10 मार्च को बिग्गाबास के गणेश मंदिर में फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंडली सदस्यों द्वारा 11 मार्च को दोपहर 2.30 बजे गणेश मंदिर से श्याम बाबा मंदिर तक श्याम ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। बता देवें क्षेत्र में विभिन्न मंदिरों व घरों में फागोत्सव के आयोजन हो रहें है।