






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 नवबंर 2020। विद्युत विभाग वितरण निगम श्रमिक संघ ने आज मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देते हुए वेतन कटौती का विरोध करते हुए दीवाली बोनस की घोषणा करने की मांग की है। संघ ने प्रति माह एक दिन का वेतन काटने का विरोध दर्ज करवाया व निगम कर्मचारियों को कोरोना वारियर्स नहीं माने जाने का भी विरोध किया। संघ के महामंत्री नवीन स्वामी ने कहा कि कोविड-19 के चलते विद्युत कर्मचारियों ने मार्च से अपनी सेवाएं अनवरत दी है फिर भी ना तो उन्हें कोरोना वारियर्स माना गया और कर्मचारियों का 50 प्रतिशत वेतन भी काटा गया अब सरकार शीघ्र रोका गया वेतन जारी करें व वेतन कटौती बंद करें। कर्मचारी नेता पप्पूलाल कुमावत ने कहा कि दिपावली में मात्र 8 दिन शेष है अभी तक कर्मचारियों के बोनस की घोषणा नहीं की गई है अगर सरकार ने निगम कर्मचारियों के बोनस की घोषणा नहीं की तो संघ आन्दोलन की राह अपनाएगा।




