






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 नवम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से बीकानेर की ओर नेशनल हाइवे पर मेरा मन होटल के पास सड़क के किनारे पड़े पत्थरों से तेज गति की गाड़ी पलट गई। मौके पर पहुंचे श्रीडूंगरगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल मातादीन ने बताया कि गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी पलट कर वापस सीधी खड़ी हो गयी। गाड़ी में आडसर गांव के तीन जने सवार थे और तीन में से 2 को चोटे आने पर बीकानेर रेफर किया गया। हॉस्पिटल कांग्रेस नेता केशराराम गोदारा भी पहुंचे और घायलों को संभाला। केशराराम ने बताया कि घायलों के गम्भीर चोट नहीं है।






