May 20, 2026
000000000

कस्बे में आज से होली के गीतों के साथ जमेगा चंग धमाल का रंग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मस्ताना रसिया मित्र मंडल द्वारा आज रात 8.30 बजे से होली समारोह प्रारंभ किया जाएगा। बिग्गाबास के वार्ड 20 में स्थित श्री गौसेवा समिति प्रांगण में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम 13 मार्च तक जारी रहेगा। मंडल सदस्यों ने आयोजन की तैयारियां करते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के गीतों के साथ चंग धमाल के लोक उत्सव का आयोजन होगा। रसिए स्वांग रचकर होली के गीतों पर खूब नाचेंगे।
श्याम धोरा मंदिर में किया बाबा का सुदंर श्रृंगार, प्रारंभ हुए अखंड पाठ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्याम धोरा मंदिर में रंग एकादशी पर सोमवार को बाबा का फुलों से सुदंर श्रृंगार किया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच कर बाबा के दर्शन किए है। मंदिर प्रांगण में अखंड पाठ सुबह प्रारंभ हो गए है। वहीं मंदिर के स्वयंसेवक शाम को सुदंर झांकिया सजाकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे जो मुख्य बाजार से होकर यात्रा पुन: श्याम धोरा मंदिर पहुंच कर पूर्ण होगी।
श्याम मंदिर में फागोत्सव प्रारंभ, रात को होगा जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास में स्थित श्याम मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण भक्त चरित्र कथा रविवार को संपन्न हुई। रंग एकादशी पर बाबा का सुदंर श्रृंगार किया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए है। वहीं आज दोपहर दो बजे से मंदिर प्रांगण में फागोत्सव प्रारंभ होगा। जिसमें लड्डूगोपाल के साथ फुलों से होली खेली जाएगी। उत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। विदित रहें आज रात को मंदिर प्रांगण में जागरण का आयोजन होगा जिसमें प्रसिद्ध गायक यश मिश्रा द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।
बिग्गाबास रामसरा के ठाकुरजी मंदिर में फागोत्सव के रंग बरसे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा में ठाकुरजी मंदिर में सोमवार को हर्षोल्लास के साथ फागोत्सव का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्सव में भाग लिया। खूब भजन कीर्तन गाए और रंग बरसाया गया। पुजारी लोकेश जोशी ने बताया कि महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूरे गांव के लिए मंगलकामनाएं की। सभी ने ठाकुरजी को फुलों से होली खिलाई व एक दूसरे को रंग लगाकर उत्सव मनाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रंग एकादशी पर श्याम धोरा मंदिर में किया बाबा का सुदंर श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास स्थित श्याम मंदिर में बाबा का सुंदर फुलों से किया श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जागरण स्थल पर सजाई बाबा झांकी, आज रात होगा जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में भी श्रृद्धालुओं ने किया बाबा श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्याम धोरा मंदिर में अखंड पाठ हुए प्रारंभ, शाम को निकलेगी झांकी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा के ठाकुरजी मंदिर में हर्षोल्लास के साथ महिलाओं ने मनाया फागोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्साह के साथ मंदिर प्रांगण में महिलाओं, युवतियों व बच्चों ने भजन गाए और रंग बरसाया।