May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मार्च 2025। श्रीडूंगरगढ़ की जनता की जायज मांग है कि यहां ट्रोमा सेंटर बने। सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को हठधर्मिता छोड़ कर जनहित में जनता की दी भूमि पर भामाशाह के सहयोग से शीघ्र ट्रोमा का निर्माण करवाना चाहिए। ये बात छात्र संगठन एसएफआई के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष जाखड़ ने ट्रोमा के लिए दिए जा रहें धरने पर पहुंच कर कही। इससे पूर्व जाखड़ ने पूर्व विधायक लोकसेवा केंद्र में संगठन कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर गांव में एसएफआई की इकाई का गठन करने व संगठन की रीति नीति नए युवाओं को जोड़ने की बात कही। जाखड़ ने कहा कि किसान, मजदूर के हक के लिए युवा संघर्ष करना सीखे। किसान सभा के गिरधारी जाखड़ ने साफा शॉल व फूल माला से जाखड़ का अभिनंदन किया। विदित रहें जाखड़ तीन दिवसीय बीकोनर जिले के दौरे पर है और इस दौरान वे संगठन के अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बैठक में आगामी 23 मार्च शहीद दिवस पर श्रीडूंगरगढ़ में संगठन द्वारा आयोजित होने वाले समारोह की घोषणा करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। इस दौरान प्रेम नायक के संगठन में शामिल होने पर उनका स्वागत किया गया। बैठक में सोकीन काज़ी, सुनील घोटिया, महेश कस्वां, जितेंद्र घोटिया, रजनीकांत स्वामी, तालिम हुसैन, अकरम काजी, बनवारी स्वामी, बलराम चौधरी, विजय भूंवाल, किशन जांगिड़, रामनिवास लूणा, कैलाश मेघवाल, गोपी पूनियां, बीरबल पूनिया, सुभाष जावा सहित एसएफआई के अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान सभा के गिरधारी जाखड़ ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखड़ ने ली संगठन पदाधिकारियों की बैठक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धरना स्थल पर पहुंच कर जाखड़ ने की ट्रोमा निर्माण शुरू करवाने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसएफआई प्रदेशाध्यक्ष सुभाष जाखड़ पहुंचे श्रीडूंगरगढ़।