May 20, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2025। सोमवार रात कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और यहां कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलाराम भादू की अगुवाई में स्वागत अभिनंदन किया गया। भादू ने बताया कि क्षेत्र के सोहन गोदारा, किशनराम सिहाग, मघाराम महिया, अशोक वाल्मिकी, हरिराम गोदारा मौजूद रहें। कार्यकर्ताओं ने चिरंजीव राव को राजस्थानी पगड़ी पहनाई व फूल माला से अभिनंदन किया। भादू ने बताया इस दौरान हुई चर्चा में राव ने सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के झंडे तले एकजुट होकर सड़कों पर संघर्ष करने की बात कही। उन्होंने पार्टी द्वारा अब कठोर निर्णय लिए जाने की ओर भी संकेत दिए है। यहां से राव चूरू के लिए रवाना हुए। भादू ने बताया कि इससे पूर्व चिरंजीव राव ने बीकानेर में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें कांग्रेस को जय बापू जय संविधान के मार्ग पर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें हिंदू होने पर सफाई देने की जरूरत नहीं है। भाजपा फर्जी हिंदुत्व चला रही है। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, पूर्व मंत्री डॉ बीडी कल्ला, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, पूर्व मंत्री गोविदंराम मेघवाल, महेंद्र गहलोत, सहित जिले भर के अनेक नेता उपस्थित रहें। राव ने शहर व देहात कांग्रेस के पदाधिकारियों की अलग अलग बैठक ली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव का प्रदेश उपाध्यक्ष मूलाराम भादू ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थानी पगड़ी पहनाकर किया राव का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भादू सहित अनेक कांग्रेसी रहें मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पहनाई राव को फूलमालाएं।