






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2025। करंट की चपेट में आने से क्षेत्र में एक युवक की मौत हो गई है। युवक के छोटे भाई ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि गजपुरा की रोही में उसका 40 वर्षीय बड़ा भाई अपने खेत में कार्य करने के दौरान मंगलवार शाम को करीब 5.30 बजे करंट की चपेट में आ गया। युवक के परिजन उसे उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजन बुरी तरह से मायूस हो गए है। पुलिस द्वारा बुधवार सुबह आगामी कार्रवाई की जाएगी। रात का समय देखते हुए घर परिवार में सभी को सूचना नहीं होने के कारण मानवीयता के आधार पर मृतक की जानकारी कल सुबह श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स अखबार में प्रकाशित की जाएगी।



