






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2025। अपनी माँ के गहने लेकर एक 25 वर्षीय युवती अपने घर से गायब हो गई है और युवती के बड़े भाई ने थाने पहुंच कर युवती को ढूंढ लाने की गुहार पुलिस से लगाई है। बिग्गाबास के वार्ड 23 के निवासी रामावतार ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात करीब 11.30 से 12.30 के बीच उसकी 25 वर्षीय छोटी बहन घर से अपने निजी दस्तावेजों सहित 6 लाख रूपए नगदी, माँ के 7 भरी सोने के गहने व 20 भरी चांदी के आभूषण लेकर गायब हो गई। परिजनों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया परंतु उसके बारे में कोई खोज खबर नहीं मिल पाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को दी है।



