May 20, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2025। क्षेत्र के गांव दुलचासर में बीती रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दुलचासर से कोटासर रोड पर विश्वकर्मा मंदिर के निकट स्थित जीणमाता ज्वेलर्स के ताले तोड़े। देर रात करीब 1.05 मिनिट पर पांच चोर फॉरच्यूनर गाड़ी लेकर आए और ताले तोड़ कर दुकान में घुसे। चोर करीब 25 मिनिट दुकान में रहें व सारा सोना चांदी व एक लॉकर उठाकर ले गए। दुकान मालिक श्रीराम सोनी का घर भी दुकान के पीछे ही स्थित है। चोर कैमरे उखाड़ कर डीवीआर भी साथ ले गए। श्रीराम सोनी ने बताया कि करीब 35 लाख से अधिक के गहने चोरों ने चोरी कर लिए है। सेरूणा थानाधिकारी पवन कुमार सहित पुलिस दल मौके पर पहुंचा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।