May 20, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2025। एक युवक के साथ मारपीट का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। गांव धीरदेसर चोटियान निवासी 29 वर्षीय मुकेश पुत्र बेगाराम जाट ने अपने ही गांव के सुरेन्द्र, नरेंद्र पुत्र मदनलाल, मुकेश पुत्र नोरंगलाल, संतोष पुत्र किशनलाल जाट के खिलाफ मारपीट करने व 65 हजार की नगदी छीन लेने का आरोप लगाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि कितासर भाटियान में मंगलवार शाम करीब 4 बजे आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी जेब से 15 हजार रूपए, गाड़ी में से 50 हजार रूपए जबरदस्त निकाल लिए। परिवादी की गाड़ी के शीशे तोड़ कर नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को सौंप दी है।