May 20, 2026
1-Hariram-JI

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2025। बिजली का पोल रोप रहें कार्मिकों से गाली गलौच कर मारपीट करने का मामला सेरूणा थाने में दर्ज हुआ है। साजनसर निवासी 27 वर्षीय हनुमानाराम पुत्र भंवरलाल नायक ने बलराम पुत्र हरीराम ब्राह्मण व चार पांच अन्य जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि कोटासर कच्चा मार्ग दुलचासर पर मंगलवार शाम 6 बजे परिवादी व उसके साथी बिजली का पोल रोप रहें थे। तभी आरोपियों ने उसके व उसके साथियों के साथ मारपीट करते हुए जातिसूचक गालियां निकाली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत पारीक को सौंप दी है।