May 21, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2025। गांव दुलचासर से करीब 40 किलोमीटर दूर नोखा के गांव मसूरी की रोही में 3 क्विंटल वजनी चोरी की हुई तिजोरी मिली है। तिजोरी के भीतर रखें गहनों के सभी बॉक्स खाली करके वहीं फैंके हुए पड़े मिले है। सेरूणा एसएचओ पवन शर्मा सूचना मिलने पर टीम सहित मौके पर पहुंचे और तिजोरी व अन्य सामान जब्त कर थाने पहुंचाया है। तिजोरी को तोड़ा गया है और अंदर से सभी सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया है। विदित रहें बीती रात 1 बजे दुलचासर के ज्वेलर्स श्रीराम सोनी की दुकान में घुसे पांच चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। फॉरच्यूनर में आए चोर संभवतया दुलचासर से कोटासर, सांवतसर व लिखमीसर के रास्ते मसूरी पहुंचे है। मसूरी में गहने निकाल कर शेष सामान फैंक कर यहां से फरार हुए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विवाह में देने को बनाए थे गहने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीराम सोनी ने पुलिस को बताया कि गांव में आगामी विवाह समारोह में कस्टमर को देने के लिए उसने सोने चांदी के जेवरात बनाए थे, जो इसी तिजोरी में रखे थे। सोनी ने बताया कि करीब 35 लाख से अधिक का सोना चांदी चोरों ने दुकान से लूट लिया गया है। इस संबंध में प्रकाशित पहली खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

सोने चांदी के गहनों की दुकान में घुसे चोर, लाखों के गहने चोरी, पढें पूरी खबर

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 3 क्विंटल वजनी तिजोरी ले गए चोर, मसूरी गांव, नोखा की रोही में निकाला सामान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तिजोरी तोड़कर निकाले गहने, खाली बॉक्स फैंके वहीं।