






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2025। क्षेत्र के एक गांव में युवक ने अपने घर में ही डोडा पोस्त बेचने का केंद्र बना लिया। अचानक बुधवार सुबह पुलिस ने उसके घर में दबिश देकर अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। सुबह करीब 6 बजे एसआई मोहनलाल मीणा अपने दल में कांस्टेबल अनिल कुमार, विनोद, बबली, डीआर राकेश कुमार के थाने से गश्त के लिए रवाना हुए। उन्हें ठुकरियासर पहुंचने पर सूचना मिली कि धीरदेसर पुरोहितान निवासी लिछुराम पुत्र हुणताराम जाट डोडा पोस्त बेचने के संलिप्त है और उसके कमरे में अवैध डोडा पोस्त रखा है। इस पर दल ने गांव में पहंचकर आरोपी के उसके कमरे में दबिश देते हुए तलाशी ली। मीणा ने बताया कि आरोपी मौके पर नहीं था और उसके कमरे में रखा 13.260 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर लिया है। पुलिस ने एनडीपीएस में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



