May 20, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2025। घुमचक्कर से बीकानेर की ओर हाइवे पर एक कार पलट जाने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार बीकानेर की ओर जा रही थी और एक ट्रक के ओवरटेक करने के दौरान कार पलट गई। कार सड़क के डिवाइडर पर आकर गिरी और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना में घायल हुए कार चालक बीकानेर निवासी नरेन्द्र सिंह पुत्र भगवानसिंह शेखावत को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया है। कार चालक चूरू में महिला एवं बाल विकास अधिकारिता विभाग में उपनिदेशक पद पर कार्यरत बताए जा रहे है एवं स्वयं ही कार चला कर चूरू से बीकानेर जा रहे थे। दुर्घटना के तुरंत बाद ही जिला कलेक्टर व एसपी भी अपने श्रीडूंगरगढ़ दौरे से बीकानेर लौट रहे थे एवं दुर्घटनास्थल पर पहुंचें। दोनों ने घटना की जानकारी ली और दुर्घटनाएं रोकने के लिए प्रभावी प्रयास करने की बात कही। इस दौरान लोगों ने हाइवे पर हो रहें लगातार हादसों के मामलों में संज्ञान लेकर कार्रवाई करने का आग्रह भी किया।