May 21, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में वर्ष 2014, 2015 में हुए साम्प्रदायिक तनाव का दाग अभी भी क्षेत्र के माथे पर लगा हुआ है और पूरे देश में होली व रमजान त्योहार एक साथ होने के कारण रखी जा रही प्रशासनिक सक्रियता के क्रम में बीकानेर जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ को संवेदनशील मानते हुए दौरा किया गया। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और एसपी कावेंद्र सागर बुधवार शाम श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और होली का पर्व शांतिपूर्ण मनाए जाने के सबंध में प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने शांति एवं सद्भभाव से क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ाने की बात कही। इस मौके पर एसडीएम उमा मित्तल, सीओ निकेत पारीक, तहसीलदार कुलदीप मीणा, थानाधिकारी जितेंद्र कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर धर्मपाल, पंचायत समिति विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल, नगरपालिका ईओ अविनाश शर्मा आदि ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें। थाना परिसर में अधिकारियों से चर्चा के बाद जिला कलेक्टर व एसपी की अगुवाई में प्रशासन के दस्ते ने पुलिस बल के साथ श्रीडूंगरगढ़ बाजार में पैदल मार्च किया एवं शांति व्यवस्था के लिए स्थानीय अधिकारियों को विभिन्न निर्देश दिए। विदित रहें होली के अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा चौकसी बरती जा रही है एवं गुरूवार को बीकानेर से विशेष पुलिस बल श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगा जो कि धुंलडी तक तैनात रहेगा।

पुलिस क्लब का अवलोकन कर की सराहना, अन्नपुर्णा रसोई में जांची सफाई व्यवस्था।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ आए जिला कलेक्टर और एसपी ने थाना परिसर में जीव जतन जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा बनाये गए पुलिस क्लब का अवलोकन किया और पुलिस जवानों, प्रशासनिक कार्मिकों के फिट रहने के लिए इसे अभिनव पहल बताते हुए प्रत्येक कार्मिक को इसका उपयोग करने को कहा। वहीं बाजार में पैदल मार्च के दौरान जिला कलेक्टर ने जीव जतन पालिका भवन में संचालित अन्नपूर्णा रसोई योजना का निरीक्षण किया व रसोई की साफ सफाई की जांच करते हुए गुणवत्ता के लिए जरूरी निर्देश दिए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में किया गया पैदल मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पैदल मार्च में साथ रहे स्थानीय पुलिस अधिकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार में यातयात संबधी निर्देश देते कलेक्टर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।अन्नपूर्णा रसोई का अलवोकन करते जिला कलेक्टर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस थाना परिसर में बने हुए पुलिस क्लब का निरीक्षण करते एसपी एवं कलेक्टर।