May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-03-13 at 11.59.55

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मार्च 2025। प्रदेश में गत दो-तीन दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से आज लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। एक पश्चिमी विक्षोभ गुरूवार को एक्टिव हो रहा है जिससे 16 मार्च तक बादल छाने व कहीं कहीं बरसात हो सकती है। मौसम विभाग ने आज बीकानेर, चूरू, झुंझुनू व अलवर में हलकी बरसात का अलर्ट जारी किया है। वहीं कल शुक्रवार को विभाग ने बीकानेर, चूरू, जोधपुर, नागौर, गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली व धौलपुर में आंधी व बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 15 मार्च को विभाग ने बीकानेर, नागौर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुझुनूं, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा व धौलपुर में आंधी व बरसात का येलो अलर्ट जारी किया है। आप भी अपने आगामी कार्यक्रम मौसम के अनुसार बना सकते है और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के लिए जुडें रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

ठुकरियासर में हो रहा है होली पर चंग धमाल प्रतियोगिता का आयोजन, दूर दूर से प्रसिद्ध टीमों की हो रही है प्रस्तुति, चंग धमाल की मस्ती से लाइव जुड़ने के लिए क्लिक करें नीचे दी गई लिंक पर:- https://www.facebook.com/share/v/15wn2zjPLv/