May 20, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मार्च 2025। गुरूवार को सुबह से ही घर परिवारों में अवकाश व उल्लास का माहौल छाया है। बच्चों बुजुर्गों सहित युवाओं व महिलाओं में होली का उत्साह व उमंग बस गया है। सोशल मीडिया पर होली की शुभकामनाओं की बाढ़ सी आ गई है। बता देवें पूरे जिले में श्रीडूंगरगढ़ इलाके में चंग धमाल सहित घींदड़ के आयोजन गांव गांव हो रहें है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में मोमासर बास, बिग्गाबास, गांव ठुकरियासर, उदरासर, भोजास, बिग्गा व मोमासर में पूरे गांव के ग्रामीण उत्सवों में भाग लेने में व्यस्त है। चारों और लोग गाते, चंग बजाते, स्वांग रचाते, विभिन्न बारातें निकालने के आयोजनों में भाग ले रहें हे। गांव ठुकरियासर में आज दूर दराज की प्रसिद्ध टीमें चंग प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंच गई है। यहां 11 बजे से रंगारंग चंग प्रतियोगिता शुरू होगी। प्रवासी नागरिक गांव में लौट आए है व पूरे गांव में उत्सव का माहौल छा गया है। आयोजक आयोजन की व्यवस्थाओं में दौड़ भाग कर रहें है वहीं युवा टीम अतिथियों के भोजन व अल्पाहार की व्यवस्थाओं में जुटे है। विजेताओं को गांव के बुजुर्ग व मौजिज ग्रामीण पुरस्कृत करेंगे। बता देवें इस शानदार प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। वहीं गांव मोमासर में आयोजित रंगारंग घींदड़ में होने वाले प्रदर्शन का शानदार लाइव भी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। आप भी घर बैठे, दूर दराज के प्रदेश व देश के बाहर बैठे है तो नीचे दी गई लिंक पर जाकर अभी फॉलो करें जिससे आप जुड़ सकें होली के महा आयोजनों से लाइव। https://www.facebook.com/share/1CqiYcQgt2/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर पुरोहितान में हुआ चंग धमाल का आयोजन। (फोटो- नारायण भूकर)