May 21, 2026
evee

स्टेट बैंक ऑफिसर फडरेशन के जनरल सैकेट्री पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, किया स्वागत।  

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्टेट बैंक के ऑफिसर फडरेशन के जनरल सैकेट्री व अंर्तराष्ट्रीय बॉलीवाल खिलाड़ी रामावतार सिंह जाखड़ सहित अध्यक्ष राजेश जैन, फॉर्मर जनरल सैकेट्री विनय भल्ला गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। यहां जॉनल सैकेट्री व एसबीआई चेस्ट ब्रांच के मैनेजर राकेश ओला की अगुवाई में पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान किया। सभी ने एक दूसरे को होली की बधाई देते हुए अनेक वित्तीय योजनाओं व बैंक कार्मिकों के हितों के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान बैंक स्टाफ देवेंद्र मीणा, कपिल मीणा, विपिन गहलोत, करनीसिंह, महेश, सहीराम जाखड़ मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसबीआई के अधिकारियों का स्वागत किया, दी होली की बधाई।

मेडिकल एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन समारोह।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के मेडिकल एसोसिएशन के गुरूवार को होली मिलन समारोह मनाया। एसोसिएशन के सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाते हुए खूब रंग लगाया और होली की बधाइयां दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेडिकल एसोसिएशन, श्रीडूंगरगढ़ के सदस्यों ने खूब खेला रंग।

कानाराम SSC-CGL में सफल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ऊपनी के युवा कानाराम पुत्र हरिराम गोदारा ने एसएससी सीजीएल में सफलता हासिल की है। युवक जीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर सलेक्ट होकर अपने परिवार का नाम रोशन किया है। कानाराम को उनके परिजनों व जानकारों ने बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊपनी के युवक कानाराम ने हासिल की SSC-CGL में सफलता।

रेलवे जीएम का मजदूर संघ ने किया अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को उत्तर पश्चिम रेलवे जॉन के जीएम अमिताभ कुमार के बीकानेर पहुंचने पर उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ ने उनका अभिनंदन किया। संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें इलेक्ट्रिक स्टाफ, वॉशिंग स्टाफ सहित कार्मिकों की समस्याओं के बारे में लंबी चर्चा की। इस पर जीएम ने समस्याओं के स्थाई समाधान का आश्वासन शीघ्र ही करवा देने की बात कही। इस दौरान मंडल मंत्री इस्फाक खान लालगढ़ शाखा, सचिव  शौकत अली कोहरी बीकानेर शाखा, अध्यक्ष प्रभाकर गहलोत, सचिव वीरेंद्र चावला, सचिव मनमोहन ओझा, रतनगढ़ शाखा सचिव व केंद्रीय कार्यकरिणी सदस्य सीताराम गोदारा, स्वामी शरण गुप्ता, नेमीचंद नायक, सुखराम भांभू,  पीरचंद सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलवे जीएम का मजदूर संघ ने फूल देकर स्वागत किया व साफा और शॉल पहनाकर सम्मान किया।

होली पर दानदाताओं ने की गौसेवा, लगाया गौवंश को गुलाल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में होली के त्योहार पर दानदाताओं ने सामूहिक रूप से गुड़ मिश्रित 5 मण मूंग चूरी का भंडारा गौवंश को खिलाया। समिति परिवार ने दानदाता गंगाशहर निवासी हाल मुंबई राजेंद्र कुमार जोशी, सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता बरेली हाल बड़ोदरा, बाबा रामदेव के एक भक्त द्वारा आयोजित भंडारे के लिए आभार जताया। गोपालक प्रेम देवासी के परिवार ने गौ माताओं को अबीर गुलाल से तिलक लगाकर होली मनाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौवंश को दानदाताओं के सहयोग से खिलाई मीठी लापसी, गोपालक परिवार ने लगाया गुलाल।

फागोत्सव में बजाएं चंग, झूमे श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को होली के दिन फागोत्सव के आयोजन भी धूमधाम से संपन्न हुए। बिग्गाबास के डागा भवन में आज दोपहर 2 बजे से चंग धमाल का रंगारंग कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजक मंडल के मनोज डागा ने बताया कि पारंपरिक वेशभूषा में रसिया शामिल हुए और चंग धमाल की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में महिला शक्ति की उपस्थिति भी रही। बिग्गाबास में एडवोकेट रणवीरसिंह खीची के आवास पर भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्र होकर भजन कीर्तन करते हुए लड्डूगोपाल संग फुलों से होली खेली। वहीं उपजिला अस्पताल के निकट स्थित महाकाली मंदिर में गुरूवार की शाम से देर रात तक फागोत्सव का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए चंग पर धमाल गाते हुए खूब झूमे। विदित रहें आड़सर बास के मूंधड़ा मंदिर में शुक्रवार शाम 4 बजे से महाआरती तक ठाकुरजी संग होली का आयोजन होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। काली मंदिर में आयोजित हुआ फागोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास के डागा भवन में आयोजित हुआ फागोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में महिलाओं ने गाए भजन कीर्तन, मनाया फागोत्सव।