May 20, 2026
000000000000000000000000000000

मनोज ने किया नाम रोशन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसएससी सीजीएल के बीती रात आए परिणामों में क्षेत्र के प्रतिभावान युवाओं ने सफलता हासिल की है। गांव लाखनसर निवासी मनोज पुत्र चंदूराम कड़वासरा टैक्स अस्सीटेंट के पद पर चयनित हुए है। उनके परिवार सहित जानकारों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

देवीलाल का सपना हुआ पूरा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी का देवीलाल पुत्र मामराज तावणियां ने भी एसएससी सीजीएल का चयन में हुआ। इनकम टैक्स ऑफिसर के पद पर फाइनल सलेक्शन हासिल कर परिवार को गौरव बढ़ाया है। परिजनों व जानकारों ने देवीलाल को बधाई दी।

विकास ने पाई सफलता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमीसर निवासी विकास पुत्र मदनलाल भुंवाल ने एसएससी सीजीएल में उप सांख्यिकी  अधिकारी ग्रुप बी के पद पर चयन हासिल किया है। परिजनों व उनके जानकारों ने उन्हें खूब बधाई दी है। इन युवाओं को सोशल मीडिया पर भी खूब बधाइयां मिल रही है।