






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2025। मोटरसाइकिल पर अपने गांव से खेत जा रहें युवकों को एक पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे वे चोटिल हो गए। पूनरासर निवासी ओमप्रकाश पुत्र मघाराम ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 9 मार्च को दोपहर करीब 1.40 बजे उसका बेटा बाबूलाल और रामप्रताप ज्याणी बाइक पर सामान लेकर गांव से खेत जा रहें थे। तभी अंजनी माता मंदिर के पास रोड पर एक अज्ञात पिकअप चालक ने तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे परिवादी के बेटा बुरी तरह से घायल हो गया और उसकी रीढ़ व कुल्हे की हड्डी टूट गई। जिसका ईलाज ट्रोमा में जारी है वहीं उसका दोस्त भी घायल हो गया। मोटरसाइकिल भी पूरी तरह से कुचल दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सत्यवीर को दी है।



