






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की पांच खास खबरें एक साथ, एक नजर में, देखें विभिन्न फोटो भी।
नियमों के खिलाफ हो रही कुर्की, करेगें पुरजोर विरोध, किसान नेताओं ने तोडे कुर्कशुदा घर के ताले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में फाईनेंस कम्पनियां आरबीआई के नियमों का सरेआम उल्लघंन कर किसानों, ग्रामीणों के घरों को कुर्क किया जा रहा है एवं इसके विरोध में अब खुल कर लडाई लड़ी जाएगी। यह ऐलान करते हुए शनिवार को अखिल भारतीय किसान सभा से जुड़े नेताओं ने विधानसभा क्षेत्र के गांव बादनूं में आवास फाईनेंस कम्पनी द्वारा ग्रामीण बालाराम कुम्हार के घर की की गई कुर्की के ताले तोड़ दिए। किसान नेता मुकेश ज्याणी, अभाकिस के जिला सचिव जेठाराम लाखुसर, गिरधारी जाखड़, सोम शर्मा, मुखराम नायक, रमेश पूनिया, सुभाष नायक आदि शनिवार को बादनूं पहुंचें एवं कुर्की के ताले तोड़ कर पीडित ग्रामीण को अपने घर में पुन: प्रवेश करवाया। इस मौके पर फाईनेंस कम्पनियों पर आरबीआई के नियमों की अनदेखी कर जबरन पैसों के दम पर किसानों के घरों को कुर्क करने का आरोप लगाया एवं विरोध दर्ज करवाया। किसान नेताओं ने क्षेत्र में किसी भी किसान के साथ अन्याय करने पर अब आर पार की लडाई लड़ने का ऐलान किया है।

सिंधी कॉलोनी के पेयजल संकट में गंदे पानी की सप्लाई बनी कोढ़ में खाज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में ऊंचाई पर स्थित होने के कारण सिंधी कॉलोनी में पिछले कई वर्षों से सिमित पेयजल सप्लाई होता है एवं कॉलोनी के निवासियों को यहां स्थाई रूप से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब कम मात्रा में किए जा रही सप्लाई के दौरान भी गंदे पानी की सप्लाई आने से स्थिति कोढ़ में खाज की बन गई है। समाज के युवा मीडिया प्रभारी रवि रिझवानी ने बताया कि मोहल्लेवासी हर हफ्ते पानी के टैंकर मंगवाने को मजबूर है एवं ऐसे में भी अब गंदे पानी की सप्लाई होने से बिमारियां फैलने का अंदेशा भी हो गया है। मोहल्लेवासियों तुरंत प्रभाव से गंदे पानी की सप्लाई रोकने, साफ पानी की सप्लाई करने एवं पर्याप्त मात्रा में सप्लाई देने की मांग की है।

2 अप्रेल को होगा कुश्ती दंगल, व्यवस्थाओं पर भी की चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के दिवंगत किसान नेता पहलवान विजयपाल चौधरी की पुण्यतिथी पर आगामी 2 अप्रेल को महर्षि दयांनद छात्रावास में कुश्ती दंगल आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय लेते हुए शनिवार को छात्रावास प्रांगण में हुई बैठक में दंगल की विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जालबसर के धर्मपाल बांगडवा एवं श्रीडूंगरगढ़ के चुन्नीलाल टाडा को समिति के सदस्य के रूप में शामिल किया गया। बैठक में बालिका छात्रावास में चल रहे निर्माण कार्य की समिक्षा की गई एवं छात्रावास व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, हेतराम जाखड़, प्रभुराम बाना, ओमप्रकाश बाना, हरिराम सारण, रेवंतराम चौधरी, भंवरलाल खिलेरी, गोपाल खिलेरी, राजकुमार डेलू, सहिराम सायच, रामेश्वरलाल जाखड़, रामचंद्र गीला, शंकरलाल कड़वासरा, भंवरलाल जाखड़, रेखाराम लुखा, जोराराम, भगवानाराम महिया, विजयपाल खिलेरी, राजपाल गोदारा, मुलाराम खिलेरी, दीपाराम खिलेरी, भंवरलाल सारण, दानाराम, हरलाल भाम्भू, रामनिवास जाखड़, हरिराम पुनियाँ, सुशील सेरडिया आदि मौजूद रहे एवं छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने आभार जताया।

गौशाला में मनाया होली स्नेह मिलन, की गौसेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव कोटासर में स्थित श्री करणी गौशाला में शनिवार को होली स्नेह मिलन आयोजित किया गया। जिसमें बेनीसर के रामलाल सुथार, संतोष सुथार, सावित्री, सुमन, केशर सिंह आदि पहुंचें एवं गौसेवा की। इस मौके पर बीकानेर के दिवंगत किशनलाल ओझा की स्मृति में गौशाला में पौधारोपण भ्ज्ञी किया गया। गांव दुलचासर के बजरंग, भागीरथ ओझा, मास्टर देवीलाल छरंग, ओमप्रकाश जाजड़ा आदि ने भी गौशाला पहुंच कर गौसेवा की। गौशाला कमेटी के माल सिंह, अमर सिंह, मदनलाल जोशी आदि ने आभार जताया।

रामसरा स्टैण्ड़ पर बसें रोकने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा में एसएफआई नेता कन्हैया चौधरी ने स्थानीय विधायक से गांव के फांटा स्टैण्ड़ पर बसें रूकवाने की मांग की है। चौधरी ने बताया कि रोड़वेज द्वारा बस स्टैण्ड़ स्वीकृत होने के बाद भी यहां ना तो रोड़वेज बसें रूकती है ना ही प्राईवेट बसें रूकती है। ऐसे में ग्रामीणों को मजबुरी में निकटवर्ती गांव बिग्गा या कित्तासर के बस स्टैण्ड़ पर उतरना पड़ता है। चौधरी ने इस संबध में बस संचालकों को पाबंद करवाने की मांग की है।



