






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2025। श्रीडूंगरगढ़ में प्रतिवर्ष रामनवमी के अवसर पर क्षेत्र के हिंदुत्ववादी एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित की जाने वाली धर्मयात्रा इस बार भी आगामी 6 अप्रेल को भव्यतम रूप से निकाली जाएगी। धर्मयात्रा के आयोजन के संबध में रविवार को नागरिक विकास परिषद भवन में विभिन्न संगठनों की सामूहिक बैठक भंवरलाल दुग्गड़ एवं श्यामसुंदर जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई एवं धर्मयात्रा आयोजन समिति का गठन किया गया। आयोजन समिति में सर्वसम्मति से सामाजिक कार्यकर्ता बृजलाल तावणियां को यात्रा संयोजक एवं आयोजन समिति में महेश माली को अध्यक्ष एवं मदन सोनी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इनके साथ ही 30 सदस्यों का मनोनयन भी समिति में किया गया है। रविवार को हुई बैठक में विहिप मंत्री दीपक सेठिया एवं संतोष बोहरा ने यात्रा का प्रारूप रखते हुए इसे और भव्य बनाने का आह्वान किया। नगर अध्यक्ष लालसिंह ने आभार जताया। बैठक के दौरान यात्रा को सफलतम बनाने के लिए शहर के प्रत्येक वार्ड में पांच-पांच सदस्यों की टीमें गठीत करने एवं वार्ड समितियां गठित कर प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया। यात्रा की तैयारियां शुरूकरने एवं प्रतिदिन शाम को समिक्षा के लिए हाईस्कूल रोड़ पर धर्मयात्रा आयोजन समिति का कार्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यालय का उदघाटन सोमवार को शाम 7 बजे होगा। बैठक में विहिप के भीखाराम सुथार, मनीष नौलखा, अशोक बैद, अशोक नाई, तिलोक प्रजापत, मुकेश प्रजापत, पुरणमल स्वामी, भुषण कर्वा, कुंभाराम घिंटाला, एडवोकेट रणवीरसिंह खीची, विकास वर्मा, लोकेश माली, रामसिंह जागीरदार, विनय दुगड़, जयकिशन बाहेती, रणजीत पारीक, संजय शर्मा, पवन व्यास, गोपाल प्रजापत आदि मौजूद रहे।




