






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को विद्युत विभाग की दृष्टी से तीन एईएन कार्यालयों में बांटा हुआ है एवं एईएन प्रथम, एईएन द्वितीय व एईएन ऊपनी। इन दिनों निगम के उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर तीनों ही एईएन कार्यालयों की टीमें गांवों में पहुंच कर बकाया वसूलने का अभियान चला रही है। इस अभियान के आज खबर ऊपनी सहायक अभियंता कार्यालय से आ रही है। जहां करीब 23.71 करोड़ रुपए बकाया चल रहे है। इस बकाया को वसूलने के लिए सहायक अभियंता ऊपनी द्वारा 7 गांवों में विशेष शिविर लगाया जा रहा है। कनिष्ठ अभियंता दिनेश शर्मा ने बताया कि इस कार्यालय के तहत कृषि उपभोक्ताओं के 20.83 करोड़ रुपए एवं अघरेलू व व्यवसायिक उपभोक्ताओं के 2.88 करोड़ रुपए बकाया है। इनकी वसूली के लिए दिनांक 17 मार्च को गांव बाडेला, दुसारणा, धनेरू एवं इंदपालसर में, 18 मार्च को लिखमीसर उतरादा में, 19 मार्च को लिखमीसर दिखणादा में व 20 मार्च को बरजांगसर में विशेष बिल भरने के शिविर लगाए जा रहे है। इन शिविरों में भी पैसे जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने, ट्रांसफारमर जब्त करने की कार्रवाही करने के निर्देश भी उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए है एवं इन निर्देशों की पालना में बकाया बिल जमा नहीं करवाने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाही की जाएगी।



