






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2025। रविवार को मानव जनजागृति संस्थान जयपुर द्वारा श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के ओसवाल पंचायत भवन में जरूरतमंद महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन का वितरण एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की 50 महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान की गई। पूर्व आईपीएस मदनगोपाल मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस जीसी राय, विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख मोड़ाराम मेघवाल, पूर्व एसपी कजोड़मल बुनकर, डॉ रणजीत मेहरानियां, पूर्व प्रधान विमला मेघवाल, सीओ निकेत पारीक, चेलाराम, रामीदेवी भाटी, थानमल भाटी, डॉ कैलाशचंद्र मोरदिया, रघुनाथ पाटोदिया, गजांनद पडिहार, हरि नारायण लाखीवाल, गोपाललाल बुनकर, घनश्याम कांदेल, राजेश ससोगण, खुमाराम इंदलिया, मुकेश कुमार जिंदल, गोपाल, हुकमाराम बरवड़, दीपाराम सांडेला, शंकरलाल तांदेड़ा आदि मंचासीन रहे। प्रदेशाध्यक्ष सौदागर कंदेला ने बताया कि बाबा साहेब अम्बेड़कर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन से शुरू कार्यक्रम में आयोजन समिति द्वारा अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मान किया गया। संस्थान के उद्देश्यों की जानकारी दी गई एवं समाज का उत्थान करने के लिए प्रत्येक परिवार को स्वरोजागार से जोड़ने, अपनी संस्कृति से जुडाव रखने एवं परस्पर एक दूसरे का साथ देने का माहौल बनाने की बात कही गई। कार्यक्रम के दौरान समारोह आयोजन समिति के भंवरलाल कमलिया, सहसंयोजक सीताराम कमलिया, प्रभारी रेखाराम कालवा, सह प्रभारी एवं पूर्व सरपंच लालचंद लूणा, प्रदेश समन्वयक मनराज कांटीवाल, संरक्षक मालाराम सातलेरा, ताजाराम फौजी, ब्रह्मप्रकाश भाटी, गुल्लाराम पुन्दलसर, ताराचंद कताला, मास्टर बीरबल कताला, त्रिलोक पडिहार, भरत लखासर, प्रकाश गांधी आदि सहयोगी रहे। प्रदेश महासचिव व कार्यक्रम समन्वयक मनराज कांटीवाल ने आभार जताया एवं कार्यक्रम संयोजन याकूब बावड़ी व प्राचार्य डॉ.कैलाशचंद मोरदिया ने किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोगों की मौजूदगी रही एवं अतिथियों ने भी संस्थान के इस प्रयास को सराहा।




