May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-03-16 at 19.11.16

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2025। रविवार को जयपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री आवास पर होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से भाजपा नेता शामिल हुए एवं श्रीडूंगरगढ़ से भी विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार सहित देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पार्षद पवन उपाध्याय, भरत सुथार, भवानी पालीवाल, नवरत्नसिंह राजपुरोहित, नरपतसिंह खाजूवाला आदि जयपुर पहुंच कर कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा आए हुए पदाधिकारियों का केसर तिलक लगा कर स्वागत, अभिनंदन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रके भाजपा नेताओं ने भी सीएम को होली की बधाईयां दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्यमंत्री से मुलाकात करते श्रीडूंगरगढ़ के पार्षद एवं पालिकाध्यक्ष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुथार सहित क्षेत्र के भाजपा नेता, कार्यकर्ता पहुंचें जयपुर, सीएम के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में लिया भाग।