May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-03-17 at 08.41.46 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइमस 17 मार्च 2025। पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार को भी खत्म नहीं हुआ और शाम को अचानक बिजलियां चमकने के साथ बादल बरसने लगे। कस्बे सहित आस पास के गांवो में हल्की बरसात हुई। गत दो दिन से पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी हवाएं चल रही थी। रविवार दिन में बरसात के आसार नजर नहीं आ रहें थे, परंतु शाम होने के साथ ही बादल नजर आने लगे। पूर्वी हवा चलने से ठंडक का अहसास बढ़ गया। सर्दी की विदाई एक सप्ताह में हो जाएगी व उसके साथ ही गर्मीका वेग बढ़ने लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही पारा 38 डिग्री तक जाएगा। वहीं श्रीडूंगरगढ़ उपखंड की उत्तरादी रोही के गांव डेलवां के किसानों ने रात तेज आंधी के साथ तीन चार आंगल बरसात होने की बात कही। गांव के किसान महेंद्र डेलू, जगदीश मेघवाल व नानूराम ने बताया कि डेलवां की रोही में ईसबगोल की फसल में किसानों को खासा नुकसान हुआ है। किसानों ने पके हुए ईसबगोल में 40 प्रतिशत तक नुकसान का अंदाज बताया है। वहीं गांव रीड़ी के किसानों ने बताया कि हल्की बरसात हुई और इससे अगेती ईसबगोल में नुकसान की आशंका है। श्रीडूंगरगढ़ की रोही में भी हल्की बरसात हुई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हल्की बरसात ने बढ़ाया रात ठंड का अहसास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव डेलवां में ईसबगोल के खेतों में तेज हवा व हल्की बरसात से हुआ नुकसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नानूराम डेलू के खेत में पके हुई ईसबगोल में तेज हवा से हुआ नुकसान।