May 21, 2026
00000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2025। क्षेत्र के गांव कुनपालसर में गत 8 मार्च की रात को युवकों द्वारा घर मे जबरन घुस कर नाबालिग उठा ले जाने और बीच बचाव करने पर माँ-बाप के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि परिवादी ने इसी गांव के पांच नामजद के खिलाफ जबरन घर मे घुसने, नाबालिग बेटी को उठा ले जाने का आरोप लगाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने पहले गत 2 फरवरी को भी उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुराचार किया था। परिवादी ने जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर अपनी परिवाद दी है ओर एसपी के आदेशों के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ करेंगे।