May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-03-18 at 20.53.47

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 मार्च 2025। क्षेत्र में एक युवक घींदड़ देखकर अपने गांव लौटा तो उसके घर के बाहर खड़े इसी गांव के युवकों ने उसके साथ मारपीट की व गाड़ी तोड़ डाली। गांव लालासर निवासी रूपा कंवर पत्नी विक्रमसिंह ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका पति 13 मार्च को घींदड़ देखने गया हुआ था। रात करीब 1 बजे  सुरेंद्रसिंह, कालूसिंह, चतरसिंह, धोलूसिंह, विक्रमसिंह व कालूसिंह उसके घर के आगे आकर गाली गलौच करने लगे। परिवादिया ने अपने पति को फोन कर बताया और जब उसका पति घर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। परिवादिया बीच बचाव करने लगी तो उसके साथ भी मारपीट की और तब से आरोपी उन्हें धमकियां दे रहें है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल धर्मेन्द्र को सौंप दी गई है।