May 20, 2026
evee

एकलव्य पब्लिक स्कूल में मनाया फेयरवेल, नन्हें मुन्नों ने दी प्रस्तुतियां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के एकलव्य पब्लिक स्कूल में मंगलवार को कक्षा 6 व 7 के विद्यार्थियों ने कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। बच्चों ने विद्यालय परिसर को सजाया और हर्षोल्लास के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कक्षा 8 के छात्र छात्राओं ने समारोह को यादगार बताते हुए, स्कूल और शिक्षकों के प्रति अपने भाव भरे उद्गार व्यक्त किए। विद्यालय निदेशक रिछपाल सिंह राठौड़ ने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ जीवन पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रधानाध्यापक प्रभु सिंह ने परीक्षाओं में परिश्रम करने की सीख दी। कक्षा 8 के सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कक्षा 8 के विद्यार्थियों को दी फेयरवेल, शामिल हुआ विद्यालय स्टाफ।

कितासर पीएचसी में 6 लाख के उपकरणों का लोकार्पण, सरपंच ने जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कितासर में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एसबीएफ इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने साढे छह लाख के उपकरण भेंट किए है। उपकरणों में हाइड्रोलिक लेबर टेबल, कंप्यूटर सिस्टम, माइक्रोस्कोप, एयर कंडीशनर, व्हीलचेयर, स्ट्रेचर, नर्सिंग ट्रॉली, 5 पैरा मॉनिटर, अलमारी, टेबल इत्यादि शामिल है। कंपनी प्रतिनिधियों ने अस्पताल की आवश्यकता अनुसार आगे भी सीएसआर फंड से उपकरण व सुविधाएं उपलब्ध करवाने की बात कही। मंगलवार को अस्पताल भवन पर ही आयोजित कार्यक्रम में उपकरणों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर सरपंच भंवरलाल पूनियां ने दानदाता का सम्मान किया व सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में सुभाष पूनियां, उपसरपंच टीकूराम बावरी, हनुमान जीएसएस अध्यक्ष, गुरुराम मेघवाल, गजानंद व्यास, शैतानसिंह भाटी, सुमेर सिंह भाटी, सदाराम पूनिया सहित अस्पताल के एलटी चौथमल बाजड़ोलिया, राजन स्वामी, पूनम एवं प्रियंका मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएचसी कितासर में कंपनी प्रतिनिधियों ने सीएसआर फंड से दिए जरूरी उपकरण।

अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार भिड़ी गौवंश से, युवक घायल, गौवंश की मौत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात स्टेट हाइवे पर स्थित गांव ठुकरियासर के निकट के टोल से सुरजनसर मार्ग पर सोमवार रात एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार एक युवक सुरजनसर निवासी दिनेश डूडी बुरी तरह से चोटिल हुआ। घायल को उपजिला अस्पताल से बीकानेर रेफर कर दिया गया। वहीं वाहन चालक ने बाइक के बाद एक गौवंश को टक्कर मार दी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आड़सर के गौरक्षक दल के युवा मौके पर पहुंचे। दल के मुकेश सोनी ने बताया कि टोल कैमरों की सहायता से वाहन के बारे में जानकारी ली जा रही है।

खोया-पाया: कीपैड का छोटा फोन खोया, की मदद अपील।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा निवासी एक ग्रामीण का कीपैड छोटा मोबाइल फोन सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ में खो गया। युवक ने बताया कि उसके जरूरी कांटेक्ट नबंर व कुछ जरूरी जानकारियां फोन में है। उसने मदद की अपील करते हुए कहा कि फोन जिस किसी को मिला हो वह 9929741181 पर संपर्क कर लौटा सकता है। युवक ने फोन लौटाने पर उचित ईनाम देने की बात भी कही है।