May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवम्बर 2020। प्रशिक्षु आरपीएस जरनैल सिंह की अगुवाई में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने रविवार रात को कस्बे में चल रही एक ओर क्रिकेट बुकी की धरपकड़ की है। जरनैल सिंह ने बताया कि कस्बे के बिग्गाबास में वार्ड 15 में हनुमानजी मंदिर के पास कमलकिशोर बलदेवा द्वारा क्रिकेट बुकी चलाने की सूचना पर रविवार रात को उनके घर पर दबिश दी गयी। ओर मौके से कमल किशोर को हैदराबाद दिल्ली के बीच हो रहे आईपीएल सेमीफाइनल मैच पर सौदेबाजी करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के पास से 11 मोबाइल, सट्टेलाइन की पेटी जब्त किया गया है। इस दौरान आरोपी के मोबाइल से लाखों का हिसाब किताब भी मिला है। आरोपी के पास अन्य मैचों का हिसाब एक लेपटॉप में होने और वह लैपटॉप उसके भाई किशन गोपाल द्वारा उपयोग में लेने की जानकारी मिली है।