






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मार्च 2025। श्रीडूंगरगढ़ का गौरव शहीद हेताराम गोदारा के 7वें शहादत दिवस पर 1 अप्रेल, मंगलवार को उनके पैतृक गांव सोनियासर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सभी ग्रामीणों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहीद को श्रद्धाजंलि देने के साथ युवा किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में सहायक बनकर रक्तदान करेंगे। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में क्षेत्र के अनेक लोग शामिल होंगे। ग्रामीणों द्वारा आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।



