






8 अप्रेल को रवाना होगा सालासर पैदल यात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालू बास के वार्ड 40 से आगामी 8 अप्रेल मंगलवार को शाम 4 बजे धूमधाम से सालासर पैदल यात्री संघ रवाना होगा। संघ अध्यक्ष रामावतार पांडिया, उपाध्यक्ष हंसराज आसोपा, कोषाध्यक्ष नारायण पारीक, व्यवस्थापक श्रवणसिंह राजपुरोहित यात्रा संबंधी तैयारियों में जुट गए है। संघ सदस्यों ने बताया कि 7 अप्रेल की रात 8 बजे संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा व उसके पश्चात अगले दिन मंगलवार को बैंड बाजे के साथ यात्री संघ रवाना होगा।
रेलवे मजदूर संघ ने विभिन्न मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ शाखा रतनगढ़ के सदस्यों ने सामूहिक रूप से 19 सूत्रीय मांगपत्र सौंपते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शाखा अध्यक्ष किशनाराम मेघवाल, उपाध्यक्ष रणवीरसिंह ढाका, उपाध्यक्ष ओएस भगासरा, सचिव सीताराम गोदारा, सहायक सचिव धनेश प्रसाद, सम्पत प्रजापत, मनोज सिहाग व शंकर स्वामी की अगुवाई में कार्मिक एकत्र हुए। सचिव व केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सीताराम गोदारा ने बताया कि एनएफआईआर के आह्वान पर भारतीय रेलवे में राष्ट्र व्यापी विरोध सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत मजदूर संघ के बैनर तले रेल कार्मिकों ने शनिवार दोपहर 2 बजे बीकानेर इंटरसिटी ट्रेन पर प्रदर्शन कर कार्मिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। कार्मिकों ने मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन में पदाधिकारियों सहित हीरालाल थालोड़, बनवारीलाल स्वामी, मदनलाल प्रजापत, निखिल झाझडिया, नरेश हुड्डा, कन्हैयालाल, अशोक पारीक, नरेंद्र कुमार, नारायण प्रसाद, रघुवीर दान, शिव कुमार, आदेश कुमार, रामानंद सारण, बीरबल राम, लालचंद प्रजापत, विष्णु कुमार नायक, शेर मोहमद, नरेश, बजरंगलाल, मनोहरलाल, कमलेश कुमार, दीनदयाल, गजानंद, मनीष कुमार, शाहिद, पूर्णमल नायक, महेंद्र सिंह, खुशीराम, मांगीलाल, इंद्रचंद, यासीन खान, बाबूलाल प्रजापत, जानी कुमार, दिनेश स्वामी रामजीलाल, मीणा, मनोज सोनी, गिरधारी लाल, अमित, मनोज, संत कुमार, सुनील कुमार, मांगीलाल, मुकेश ठोलिया, दिनेश मीणा, अनिल सैनी सहित बड़ी संख्या में रेल कार्मिक शामिल हुए।




